
उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के सामाजिक परिवर्तन मौर्चा पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताया और कहा कि जनता अब इनसे भ्रमित होने वाली नहीं है. मौर्य ने यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज लखनऊ में बीजेपी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद के गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यूपी चुनाव को गंभीरता से ले रही हैं. हम अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. विरोधी जितने भी चाहे वो चाहे कांग्रेस और सपा वाला ठगबंधन हो या ओवैसी-चंद्रशेखर वाला ठगबंधन हो ये जब जनता को भ्रमित करने में सफल नहीं होंगे, इन सबकी सच्चाई जनता के सामने है.
मौर्य ने कहा कि बीजेपी पर जनता का विश्वास है. बीजेपी फिर से एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. वहीं जब उसने यूपी में वोट कटने को लेकर सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम ने कहा कि वोटर कहीं नहीं गए, जो छूट गया होगा मतदाता भी निर्वाह करेगा. बीजेपी भी भूमिका निभाएगी. हम यूपी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हैं.
मेरठ सीट से बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने भी ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “अभी देखते हुए जाइए, अभी तो चुनाव में बहुत कुछ होगा. चुनाव में ऐसे गठबंधन, ऐसे जोड़ बहुत कुछ होगा. जब ये सब चुनाव से पहले ये सब जोड़-घटा हो जाएगा तब पता चलेगा कि कहां क्या क्या होने वाला है.”
बता दें कि गुरुवार को AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन का ऐलान किया है. जिसका नाम समाजिक परिवर्तन मोर्चा दिया गया है. ये गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. गठबंधन ने चंद्रशेखर आजाद को अपना सीएम फेस घोषित किया है.
